बरेली। प्रेमनगर थाना पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी पवन शर्मा को झुमका चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पवन ने 2019 में फर्जी कंपनी खोलकर लोगों को निवेश के नाम पर करोड़ों का चूना लगाया था। मामले में पहले ही 4 अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि पवन लंबे समय से फरार था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़








