हमीरपुर। नशे की हालत में ट्रैक्टर चलाते समय चालक नीचे गिर गया, जिसके बाद बेकाबू ट्रैक्टर उसी पर चढ़ गया। यह दर्दनाक दृश्य वीडियो में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना राठ कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड स्थित नवोदय विद्यालय के पास की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हमीरपुर में दर्दनाक हादसा — नशे में ट्रैक्टर चालक की मौत, वीडियो वायरल
Published On:
Date:








