बांगरमऊ के गंजमुरादाबाद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन हुआ। खेल व्यायाम शिक्षक संतोष राठौर के निर्देशन में 34 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंतिम दिवस पर खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने छवि और नौशीन सहित सभी छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम में शिक्षक पुनीत पटेल और अवधेश कुमार भी उपस्थित रहे।
उन्नाव: 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण पूरा, छात्राओं को मिला प्रमाणपत्र
Published On:
Date:








