झांसी मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 1 के बाहर स्मार्ट पैथोलॉजी के पास लंबे समय से लगे ठेला-टपरी और अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। पूर्व में कई बार चेतावनी व नोटिस देने के बाद भी हटने से इनकार पर मंगलवार को टीम ने मौके पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया, एक महिला ने मोहलत न मिलने पर रोते हुए आपत्ति जताई। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई। नगर निगम के अनुसार अतिक्रमण के कारण क्षेत्र में जाम की समस्या बनी रहती थी।
झांसी में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने किया विरोध
Published On:
Date:








