79वें जन्मदिन पर सोनिया संग भावुक हुए राहुल–प्रियंका, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को अपना 79वां जन्मदिन परिवार और करीबियों के बीच मनाया। इस मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी मां के साथ भावुक पलों में नज़र आए। दोनों ने सोनिया गांधी के हाथों से केक कटवाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जन्मदिन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहे। नेताओं की यह मौजूदगी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी को बधाई देने का सिलसिला लगातार चलता रहा, और पूरा माहौल भावनात्मक व सौहार्दपूर्ण दिखाई दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights