बुलंदशहर: कसूमी गांव के जंगलों में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

By Liberal Media

Published On:

Date:

बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के कसूमी गांव के जंगलों में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देर शाम ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही खुर्जा वन विभाग के सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए के पदचिन्हों की जांच की।

वन विभाग ने पुष्टि की है कि इलाके में तेंदुआ घूम रहा है। एहतियात के तौर पर टीम ने मौके पर पिंजरा लगाकर निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों से सावधानी बरतने और अकेले न जाने की अपील की गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights