औरैया में शराब ठेके के पास नाले में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज कस्बे में सरकारी देसी शराब ठेके के पास नाले में एक युवक का शव मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पुरानी बस्ती निवासी शकील उर्फ जिजिया के रूप में हुई, जो शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights