पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई: थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव में ढाबा संचालक व परिवार के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अनुराग सिंह, दो चौकी प्रभारियों सतीश चंद्र द्विवेदी व अजय कुमार यादव तथा आरक्षी दीपक सिरोही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

शिकायत के अनुसार 6-7 दिसंबर की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित मुर्तुजानगर ढाबे पर पुलिस ने शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए संचालक व कर्मचारियों से मारपीट की, विरोध करने पर संचालक की पत्नी से अभद्रता भी हुई। मामले पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम व सीओ जांच कर रहे हैं और 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights