शाहजहांपुर। ऑल सेंट्स स्कूल के छात्रों ने सोमवार को बैरेली फ़न सिटी में रोमांचक शैक्षणिक भ्रमण किया। बच्चों ने विभिन्न राइड्स, वाटर एडवेंचर और गेमिंग ज़ोन का भरपूर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में शिक्षक व स्टाफ की सतर्क निगरानी रही।
प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों के व्यक्तित्व और सामाजिक कौशल के विकास में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
डायरेक्टर सचिन बाथम ने कहा कि “हमारे लिए बच्चों की मुस्कान और उनकी सीख सबसे बड़ी उपलब्धि है। कक्षा से बाहर मिलने वाला अनुभव उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और टीमवर्क, साहस तथा व्यवहारिक ज्ञान को मजबूत करता है। फ़न सिटी जैसा वातावरण बच्चों में ऊर्जा, जिज्ञासा और सकारात्मकता भरता है। स्कूल आगे भी ऐसे उपयोगी और आनंददायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।”
भ्रमण के सफल आयोजन में सुपरवाइज़र और शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
ऑल सेंट्स स्कूल के बच्चों का फ़न सिटी शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
Published On:
Date:








