झांसी। सीकरी बाजार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरी गोदाम कॉलोनी में नहर के पास छापेमारी कर ऑनलाइन सट्टे बाजी चलाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दो आरोपी महोबा के श्रीनगर के निवासी हैं जबकि तीन दतिया (मप्र) के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने मौके से 13 स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, दो लैपटॉप, 17 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक और ₹44,000 नकद बरामद किए। आरोपी व्हाट्सएप्प के जरिए ग्राहकों को जोड़कर उन्हें लॉगिन आईडी, पासवर्ड देकर यूपीआई से लेनदेन कराते थे।
गैंग का सरगना बुंदेला अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है और और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।








