बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ 25 हजार का इनामी कैदी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
फरार होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया। तलाश के दौरान कैदी मेडिकल कॉलेज के पीछे घूमता मिला। खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस पर जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी।
घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।








