रुद्रपुर। नजूल भूमि पर बसे 30,000 से अधिक परिवारों को बड़ी राहत देते हुए जिला प्रशासन ने बिजली कनेक्शन पर लगी रोक हटा दी है। आदेश जारी होते ही सियासत गरमा गई है कि श्रेय किसे मिले—विधायक शिव अरोरा को, जिन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर दबाव बनाया, या पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को, जो देहरादून में लॉबिंग का दावा कर रहे हैं।
दोनों नेता इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं, जबकि अब चर्चा जनता के बीच है कि असली श्रेय किसे दिया जाए। माना जा रहा है कि यह मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा असर डाल सकता है।








