औरैया। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में 6 टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ऑनलाइन ओरिजन करेंसी के बदले 4 से 5 गुना जाली करेंसी देने का लालच देकर ठगी करते थे।
एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि प्रलोभन में फंसकर जाली नोट लेने वाले लोग भी आपराधिक प्रवृत्ति के मिले, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने लाल-नीली बत्ती लगी कार, जज स्टिकर, प्रेस माइक्रोफोन आईडी,
चिल्ड्रन बैंक के 75 लाख के नोट, 5 लाख से अधिक असली नोट व 2.20 लाख के फर्जी नोट बरामद किए।
सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।








