बदहाली के आंसू रो रहा है विकासखंड कलान का कार्यालय

By Liberal Media

Published On:

Date:

रामकृष्ण गुप्ता कलान (शाहजहांपुर)।
कलान विकासखंड का कार्यालय खुद विकासहीनता की दर्दनाक तस्वीर पेश कर रहा है। करोड़ों रुपये ग्रामीण विकास के नाम पर खर्च होने का दावा करने वाला यही ब्लॉक कार्यालय अपनी ही दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। दफ्तर को जाने वाली मुख्य सड़क जगह–जगह गड्ढों में तब्दील है, जलभराव आम बात है और मुख्य गेट पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।
विडंबना यह है कि प्रतिदिन यहीं से ब्लॉक के बड़े अधिकारी और कर्मचारी गुजरते हैं, लेकिन सड़कों की दुर्दशा पर सबकी आंखें बंद हैं। ब्लॉक परिसर में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र स्थित है, जहां रोज़ाना सैकड़ों मरीज और गर्भवती महिलाएं आती हैं। उखड़ी सड़क और कीचड़ में कई बाइक सवार व ई-रिक्शा चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस पड़े हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि विकासखंड के नाम पर आने वाला करोड़ों का बजट आखिर जाता कहां है? अधिकारी स्वयं इस बदहाल रास्ते से गुजरते हैं, परेशान होते हैं, फिर भी मूकदर्शक बने रहने की मजबूरी क्यों?
कलान का विकासखंड कार्यालय अब सवाल पूछ रहा है , जब दफ्तर ही बदहाल है, तो गांवों में विकास की उम्मीद कैसे की जाए?

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights