कन्नौज टीबी अस्पताल में लापरवाही, डॉक्टर और कोऑर्डिनेटर नदारद—मरीज परेशान

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज। शहर के मोहल्ला ग्वाल मैदान स्थित टीबी अस्पताल में डॉक्टर व पीपीएम कोऑर्डिनेटर के समय से अनुपस्थित रहने पर मरीजों ने नाराजगी जताई है। मरीजों का कहना है कि जांच तो हो जाती है, लेकिन इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया जाता है, जिससे दिनभर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर सिर्फ खानापूर्ति कर ड्यूटी से गायब रहते हैं, जिससे इलाज में दिक्कतें बढ़ रही हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights