सीएम योगी आज करेंगे जनरल बिपिन रावत स्मृति ऑडिटोरियम का उद्घाटन

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 9 दिसंबर को सैनिक स्कूल में देश के पहले सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की स्मृति में बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन और प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान वे जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

कार्यक्रम में असम राइफल्स के महानिदेशक ले. जनरल विकास लाखेड़ा, पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, जीबीआर फाउंडेशन के सचिव मंजीत नेगी व जनरल रावत की पुत्रियां कृतिका व तारिणी रावत शामिल होंगी। 1000 से अधिक क्षमता वाला यह ऑडिटोरियम सैनिक स्कूल परिसर में निर्मित है।

इसी दिन दोपहर बाद सीएम योगी पिपरौली के नरकटहा में पावरग्रिड के सीएसआर फंड से 16 करोड़ की लागत से बने राजकीय आईटीआई का लोकार्पण भी करेंगे। यह गोरखपुर का 11वां तथा पीपीपी मोड पर संचालित तीसरा आईटीआई होगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights