बांके बिहारी दर्शन को जा रहे चार दोस्त हादसे का शिकार, तीन की मौत , एक गंभीर

By Liberal Media

Published On:

Date:

सुधीर गुप्ता

जलालाबाद/शाहजहांपुर।
नगर के चार युवा दोस्त बांके बिहारी के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन उनकी यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। सोमवार देर रात जलालाबाद नगर से निकुंज गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता, सौरभ वर्मा, राजन गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता और राजा भारद्वाज पुत्र गुड्डू गैस वाले यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा की ओर जा रहे थे।

आगरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भीषण टक्कर में राजन गुप्ता, निकुंज गुप्ता और सौरभ वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजा भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights