ASMC में ‘इम्पल्स 4.0’ का भव्य शुभारंभ

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहाँपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, शाहजहाँपुर में MBBS बैच 2022 द्वारा आयोजित वार्षिक खेल व सांस्कृतिक महोत्सव ‘इम्पल्स 4.0’ का सोमवार को प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार ने शुभारंभ किया। उद्घाटन कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर किया गया।
कार्यक्रम में स्पोर्ट्स चेयरपर्सन डॉ. राहुल पालीवाल, कल्चरल चेयरपर्सन डॉ. जे.पी. सिंह, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. मनीष दिवाकर, कल्चरल सेक्रेटरी डॉ. पूनम कचावा सहित समिति के कई सदस्यों की उपस्थिति रही।
उद्घाटन का मुख्य आकर्षण मैराथन दौड़ रही, जिसमें फैकल्टी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य ने आयोजन को सफल बताते हुए MBBS 2022 बैच को बधाई दी और आने वाले कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights