राष्ट्रीय बजरंग दल ने विधायक हुमायूं कबीर का पुतला फूंका, बाबरी नाम की नींव रखने पर जताया विरोध

By Liberal Media

Published On:

Date:

सुधीर गुप्ता
जलालाबाद(शाहजहाँपुर)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में विधायक हुमायूं कबीर द्वारा “बाबरी” नाम से मस्जिद की नींव रखे जाने के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल परशुरामपुरी के कार्यकर्ताओं ने आज ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में जलालाबाद के मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह एडवोकेट ने कहा कि विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबर के नाम पर मस्जिद की नींव रखना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अब बाबर के नाम को स्वीकार नहीं करेगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरिओम कौशल, जिला उपाध्यक्ष अभितेश कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, रवि पाल वर्मा एडवोकेट, ब्लॉक महामंत्री प्रशांत राजपूत एडवोकेट, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार एडवोकेट सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights