निकाह में हर्ष फायरिंग बनी मौत का कारण – विदाई के दौरान चली गोली, युवक की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में निकाह समारोह हर्ष फायरिंग में युवक की मौत के बाद मातम में बदल गया। देर रात बारात की विदाई के दौरान तमंचे से चली गोली युवक को जा लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गोली चलाने वाला आरोपी बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने पहचान होने की पुष्टि की है और गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यह लापरवाही एक परिवार की खुशियों को शोक में बदल गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights