बरेली: विपक्ष लोकतंत्र कमजोर करने की साजिश कर रहा – भूपेन्द्र चौधरी

By Liberal Media

Updated On:

Date:

बरेली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बरेली में पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर लोकतंत्र कमजोर करने के षड्यंत्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है और निर्वाचन आयोग इसके लिए जागरूकता अभियान चला रहा है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सपा नकारात्मक एजेंडा चला रही है, जबकि हर वर्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण होता है। बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां प्रक्रिया बिना विरोध के सम्पन्न हुई और बाद में चुनाव के बाद ही आरोप लगने लगे।

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद नाम से शिलान्यास पर उन्होंने कहा कि यह देश का माहौल खराब करने की साजिश है और राज्य सरकार को स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights