बलिया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का सोमवार को बलिया दौरा तय हुआ है। वे जिले में लगभग एक घंटे तक रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे वीर लॉरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे, जहां परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह स्वागत करेंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे वे स्टेडियम परिसर में ही भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसआईआर से संबंधित विशेष बैठक करेंगे।








