हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति व सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सुमेरपुर, मौदहा व कुरारा विकास खंड के युवाओं और युवतियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया।
विधायक डॉ. प्रजापति ने कहा कि युवा प्रतिभाएं खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, खेल स्वास्थ्य व करियर दोनों के लिए उपयोगी हैं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाते हुए उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजय कुमार वर्मा, ज्योति सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हमीरपुर में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन
Published On:
Date:








