बलिया। निषाद पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र निषाद ने कहा कि कुछ लोग पार्टी की छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बांसडीह में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बयान को तोड़-मरोड़कर प्रसारित किया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री की जुबान काटने पर 5 लाख 51 हजार रुपये इनाम घोषित होने की बात सामने आई है, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर मामले की जांच व कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रांतीय अध्यक्ष बोले — निषाद पार्टी को बदनाम करने की साजिश, कड़ी कार्रवाई की मांग
Published On:
Date:








