बलिया में आग से नौ परिवारों का आशियाना खाक, समाजसेवी ने की त्वरित मदद

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार (आठगांवा) बिंद बस्ती में देर शाम लगी भीषण आग में नौ परिवारों के मड़हे व कच्चे मकान जलकर राख हो गए। आग इतनी तीव्र थी कि घर-गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बिछौना, नगदी सहित सब कुछ स्वाहा हो गया।

सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक व्यापक नुकसान हो चुका था। आग में गुड्डू, गौतम, जितेंद्र, ललक, प्रदीप, तेइस, अजीत चौधरी सहित नौ परिवारों का पूरा सामान जल गया।

मामले की जानकारी मिलते ही समाजसेवी/भाजपा नेता सूर्यभान सिंह शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे और अग्निपीड़ित परिवारों को नगद सहायता, ओढ़ना-बिछौना व खाद्यान्न उपलब्ध कराया, साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। खबर लिखे जाने तक बैरिया तहसील प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights