कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज एवं हैलेट अस्पताल में 74 वर्ष के मरीज पर पहली बार लैप्रोस्कोपिक रैडिकल प्रोस्टेक्टॉमी सफलतापूर्वक की गई। मरीज राम दयाल पिछले डेढ़ वर्ष से मूत्र संबंधी समस्या से जूझ रहे थे, जांच में प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि हुई।
चिकित्सक टीम ने लगभग 4 घंटे चली जटिल सर्जरी में लिम्फ नोड रिसेक्शन व यूरेथ्रल रिपेयर भी किया, दौरान मरीज को 1 यूनिट रक्त दिया गया। यह उपलब्धि संस्थान की उन्नत चिकित्सा क्षमता का उदाहरण मानी जा रही है।
सर्जरी टीम में डॉ. संजय काला, डॉ. अनिल जे. बैद, डॉ. मयंक गुप्ता सहित विशेषज्ञ व JR डॉक्टर शामिल रहे








