कानपुर में डीज़ल-पेट्रोल चोरी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में क्राइम ब्रांच व थाना बिल्हौर पुलिस ने डीज़ल-पेट्रोल चोरी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए संयुक्त कार्रवाई में दो टैंकर व लगभग 1000 लीटर तेल (700–800 लीटर डीज़ल, 100–200 लीटर पेट्रोल) बरामद किया। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों—विनोद कुमार शुक्ला, अशोक कुमार, रामेंद्र सिंह व पप्पू हसन—को गिरफ्तार किया है।

यह गैंग पहले पनकी क्षेत्र में सक्रिय था, वहां पकड़ से बचने के बाद इन्होंने चोरी की गतिविधि अन्य जगहों पर शुरू की। लालपुर में यह धंधा पिछले डेढ़ माह से चल रहा था। अधिकारियों के मुताबिक नेटवर्क के तार बांगरमऊ व आसपास के गांवों तक जुड़े मिले हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights