मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है, जहां एल ब्लॉक चौकी पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम से बचने के लिए ई-रिक्शा में रखवाकर लोहियानगर क्षेत्र में फेंक दिया। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
वीडियो वायरल होने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सख्त कार्रवाई करते हुए एल ब्लॉक चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार और फैंटम के कांस्टेबल राजेश को निलंबित, जबकि होमगार्ड रोहताश की सेवा समाप्त कर दी। विभागीय जांच की जिम्मेदारी एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सौंपी गई है।
लोहियानगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है, मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी।








