हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर स्थित राम जी दोना-पत्तल फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और अतिरिक्त सहायता बुलाकर कुल चार फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हैं। तेज लपटों और धुएं के चलते दमकल कर्मियों को आग नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
प्रारंभिक अनुमान में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह के अनुसार, जल्द ही आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।








