न्नौज में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने अमृत सरोवर 2.0 योजना के तहत तीन प्रमुख तालाबों—कलेक्ट्रेट कॉलोनी तालाब, धीरा तालाब और वन विभाग तालाब—के सौंदर्यीकरण व पुनर्जीवीकरण पर समीक्षा बैठक की। इन तालाबों के विकास हेतु क्रमशः 293.97 लाख, 384.64 लाख और 297.97 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मंत्री ने कहा कि तालाबों का संरक्षण केवल विकास परियोजना नहीं, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन की महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य वेटलैण्ड मॉडल और सस्टेनेबल ब्यूटीफिकेशन के आधार पर हों ताकि ये तालाब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें। योगाभ्यास मंच, शौचालय, पार्किंग सहित सांस्कृतिक विरासत को शामिल करने पर भी जोर दिया गया। मंत्री अरुण ने सभी कार्य निर्धारित समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।








