गैर-इरादतन हत्या मामले में चितबड़ागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया के चितबड़ागांव क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 5 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर दो डंडे भी बरामद हुए।

27 नवंबर को नगपुरा गांव में लाठी-डंडों से हमले में घायल युवक की मौत के बाद मुकदमे में धारा 191(2) BNS जोड़ी गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नसीरपुर मोड़ से रोहित उर्फ बबलू, गोविंद, बनारसी, मुन्ना और सूरज को पकड़ा। यह कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन और एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर व सीओ सदर राकेश कुमार सिंह की निगरानी में की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights