अरविंद तिवारी की रिपोर्ट
हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते एक युवक पर उसके चचेरे भाई ने गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 28 वर्षीय अनंतराम अपने खेत में आलू की फसल में पानी लगाने जा रहा था, तभी मामूली कहासुनी के बाद चचेरा भाई रामजी ने उस पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अनंतराम को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
मां ऊषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामजी को हिरासत में लेकर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार, रंजिश और शादी को लेकर दबाव के चलते यह हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।









