12 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की डेडलाइन 7 दिन बढ़ी

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। अब 16 दिसंबर को मसौदा सूची और 14 फरवरी को अंतिम सूची जारी होगी।

आयोग ने इन्यूमरेशन और मतदान केंद्रों के पुनर्विन्यास की प्रक्रिया भी 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है। 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक आपत्तियाँ दर्ज होंगी, जबकि 7 फरवरी तक सुनवाई और अंतिम जांच पूरी की जाएगी।

कोलकाता के रेड-लाइट इलाकों में समस्याएँ आने पर आयोग 2–3 दिसंबर को विशेष शिविर लगाएगा। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 29 नवंबर तक 99.53% फॉर्म वितरित और 78.97% डिजिटाइज हो चुके हैं।

12 राज्यों में 5.32 लाख से अधिक कर्मचारी, बीएलओ और बीएलए मिलकर यह प्रक्रिया पूरा कर रहे हैं। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights