सितारगंज से एहसान अंसारी की रिपोर्ट
सितारगंज / राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज की दो छात्राएं — ज्योति वर्मा (बीकॉम पांचवा सेमेस्टर) और साबिया (एमए तृतीय सेमेस्टर) — मुख्यमंत्री विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना के तहत चयनित होकर 5 से 7 नवंबर 2025 तक आयोजित शैक्षिक भ्रमण में शामिल हुईं।
नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. विमला सिंह के अनुसार, विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के अन्य कॉलेजों के छात्रों के साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय, काशी विश्वनाथ परिसर और बनारस के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का अध्ययनात्मक भ्रमण किया।
वापसी पर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल, प्रो. डॉ. विमला सिंह, डॉ. राजविंदर कौर, प्रो. जगदीपक जोशी, डॉ. दीक्षा खपा, डॉ. एमसी आर्य और डॉ. दुर्गा तिवारी ने उनका स्वागत किया।
प्राचार्य ने छात्रों से उनके अनुभव सुने और उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।














