कन्नौज से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शनिवार को एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह प्रक्रिया वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के लिए है और वर्षों से होती आ रही है।
असीम अरुण ने सरायमीरा में बीएलओ के साथ बैठक कर एसआईआर कार्य की समीक्षा की और कहा कि यहां की बीएलओ ने बेहद उत्कृष्ट काम किया है। करीब डेढ़ सौ प्रपत्र बचे हैं, जिन्हें जल्द पूरा करने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए फर्जी वोट हटाए जाएंगे और जिनका अधिकार है, उन्हें मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि भाजपा बीएलओ का पूरा सहयोग कर रही है और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी इससे सीख लेने की नसीहत दी।














