मेहंदी, हेयरस्टाइल, नेल आर्ट, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; मिस तीज और मिसेज तीज के विजेताओं को किया गया सम्मानित
शाहजहांपुर। सावन की हरियाली, तीज की उमंग और भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर तीज उत्सव का आयोजन शनिवार को RML Group of Institutions एवं VIP Group With Helping Hands, शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में RML ग्रुप की छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, हेयरस्टाइल, नेल आर्ट, नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पारंपरिक खेल आकर्षण का केंद्र रहे। सावन के गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
निर्णायक मंडल ने किया विजेताओं का चयन
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में VIP Group की जिला प्रभारी एवं RML Group of Institutions की चेयरपर्सन वर्षा गोस्वामी, VIP Group की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता, पुवायां नगर पालिका चेयरमैन की पत्नी श्रीमती नीति गुप्ता, संयुक्त महासचिव एडवोकेट रजनी भानु सिंह, रुचिता गुप्ता, आरती एवं साक्षी आदि शामिल रहीं।
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, प्रस्तुति और कला के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिताओं में इन्होंने मारी बाजी
हेयरस्टाइल प्रतियोगिता में सुरभि (GNM प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उनकी मॉडल महिमा रहीं। काजल (GNM द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जिनकी मॉडल GNM प्रथम वर्ष









