गौवंश को बचाने के चक्कर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 10 घायल

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र में गौवंश को बचाने के प्रयास में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 कांवड़िए घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली लखीमपुर खीरी से आ रही थी। कांट के पास अचानक गौवंश सामने आ जाने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायलों में चार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को सामान्य चोटें लगी हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights