ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, 12 वर्षीय बालक भी शामिल

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के जमौर में बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कांवड़ यात्रा कर रहे दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतकों में 12 वर्षीय बालक भी शामिल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कांवड़िए यात्रा के दौरान आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िए घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां दो कांवड़ियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल का उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights