आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी समेत दो गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। पुवायां थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी मनु देवी उर्फ मन्नू और दिलीप उर्फ अनुपेश कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मजीदपुर निवासी अखिल की तहरीर पर 1 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने 26 वर्षीय अनूप कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिससे आहत होकर उसने 31 जुलाई को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान 1 अगस्त को बरेली में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को मनु देवी को मजीदपुर स्थित घर से और दिलीप उर्फ अनुपेश कुमार को मोहम्मदी मोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights