सावन के पहले सोमवार पर मुख्यमंत्री योगी बोले— कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर कहा कि प्रदेश में आने वाले सभी कांवड़ यात्रियों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर जगह-जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सभी कांवड़ यात्री सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी यात्रा पूरी करें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights