सात माह से विवाहिता के लापता होने पर हिंदू नेता राजेश अवस्थी के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर निवासी एक विवाहिता के पिछले सात माह से लापता होने के मामले में हिंदू नेता राजेश अवस्थी के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महिला की शीघ्र बरामदगी की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एक युवक विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजेश अवस्थी ने प्रशासन से मांग की कि विवाहिता को जल्द सकुशल बरामद कर मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights