शाहजहांपुर। आर्य समाज कटिया टोला द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, कच्चा कटरा मोड़ में जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क ड्रेस और पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की फीस भी समिति द्वारा माफ कर दी गई।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। ऐसे में यह निर्णय लिया गया ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
समिति ने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए समिति आगे भी इसी तरह कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हर प्रसाद पांडेय, उपाध्यक्ष संतोष कुमार दीक्षित, उप प्रबंधक श्रीनिवास मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश चंद्र शुक्ला, प्रबंधक जी.सी. मिश्रा तथा सदस्य नीरज वाजपेयी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आर्य समाज कटिया टोला ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी निःशुल्क ड्रेस और किताबें, फीस भी की माफ
Published On:








