‘द सच शो’ में शेफ तान्वी खन्ना ने रखे जीवन के उद्देश्य पर प्रेरक विचार

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर/नई दिल्ली। देश के प्रसिद्ध मीडिया उद्यमी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्र द्वारा होस्ट किए जाने वाले प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘The Sach Show’ में शेफ तान्वी खन्ना ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए “जीवन का उद्देश्य” विषय पर अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान तान्वी खन्ना ने आत्मविश्वास, स्पष्ट सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीवन के उद्देश्य, आत्मविकास और समाज के प्रति जिम्मेदारियों पर अपने विचार व्यक्त किए। उनके विचारों की डॉ. सुभाष चंद्र ने भी सराहना की।

यह संवाद युवाओं को उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने, सकारात्मक सोच अपनाने और समाज के प्रति अपनी भूमिका को समझने की प्रेरणा देने वाला रहा। कार्यक्रम में तान्वी खन्ना की प्रस्तुति को काफी सराहा गया।

राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शेफ तान्वी खन्ना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी यह सफलता उनकी नेतृत्व क्षमता, विचारशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक मानी जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights