गुरुपूर्णिमा पर्व पर दीपमहायज्ञ कर गुरु के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर/गुरुपूर्णिमा पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा में सायंकाल दीपमहायज्ञ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में
अनिल कुमार श्रीवास्तव
ब्रांच मैनेजर एल आई सी बरेली मोड़ शाहजहांपुर पत्नी
ज्योति श्रीवास्तव (प्रिंसिपल मदर्स पब्लिक स्कूल बीसलपुर) ने सर्वप्रथम पूजन कर
दीपमहायज्ञ का शुभारंभ किया।
गायत्री परिजनों व युवाप्रकोष्ठ के सदस्यों के द्वारा शक्तिपीठ की रंगोली व दीपकों से सजावट की सायंकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ आना शुरू हो गयी।
मंजू ,गीता, शिवानी, दीपांजलि व सूरज वर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के सम्पूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तो उपस्थित जन समूह का शीश श्रद्धा से गुरु के चरण कमलो में झुक गया।आध्यात्मिक माहौल में सभी ने हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा का संकल्प लेते हुए विचार क्रांति अभियान जुड़ने का सभी ने संकल्प लिया। युग ऋषि संदेशवाहक सूरज वर्मा ने कहा गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर हमे आज इसी समय एक बुराई त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। और एक अच्छाई ग्रहण करनी चाहिए गुरु के चरणों में हमारी यही सच्ची गुरु दक्षिणा होगी।उन्होंने कहा कि युगऋषि का सदसाहित्य हर व्यक्ति का जीवन बदल सकता है ।
कहा कि सभी गुरु से जुड़े गुरूर से नहीं।
एवं सभी से गुरुदेव के सदसाहित्य को पढ़ना और लोगों को पढ़ाना चाहिए हम सभी को उनका साहित्य जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करना चाहिए । वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत सभी से पौधे लगाने का आवाहन किया।
प्रज्ञा गीतों से सभी भाव विभोर हो गए।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजाराम मौर्य ने
शक्तिपीठ युवाप्रकोष्ठ एवं बालसंस्कारशाला के स्थापना दिवस पर सभी युवाप्रकोष्ठ के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं
दी।
दीपमहायज्ञ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ परिजनों के साथ युवाप्रकोष्ठ, महिला मंडल के सदस्य व गायत्री परिजन काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights