शिक्षक पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। जनपद के पंदह शिक्षा क्षेत्र के डंकीगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
बताया जा रहा है कि विद्यालय के कुछ छात्रों ने शिक्षक पर कक्षा 5 एवं 6 की एक छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आरोपों के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने आरोपी शिक्षक के निलंबन की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भेज दी है।
पुलिस और शिक्षा विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights