राजघाट पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। नमामि गंगे अभियान के तहत रविवार सुबह राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार के निर्देशन में हुए अभियान में स्वयंसेवियों और समाजसेवियों ने घाट की सफाई कर स्वच्छ एवं निर्मल गंगा का संदेश दिया।
जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी राजू बग्गा, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर, वर्क संस्था के स्वयंसेवी, गंगा सेवक हिमांशु सक्सेना सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने श्रमदान किया।
डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को पूरी तरह जनसहयोग और स्वयंसेवी भावना से चलाया जाता है। इसमें किसी सरकारी बजट का उपयोग नहीं होता, बल्कि जागरूक नागरिक अपने श्रम और संसाधनों से नदी एवं घाटों की स्वच्छता में योगदान देते हैं।
समाजसेवी राजू बग्गा ने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता और नदी संरक्षण अभियान सफल हो सकते हैं। वहीं कुमार सागर ने कहा कि यह अभियान समाज में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक चेतना का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights