दहेज उत्पीड़न से त्रस्त होकर की थी आत्महत्या, पति और सास गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के बाद विवाहिता की आत्महत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सीतापुर हाईवे स्थित टेढ़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, हरदोई जनपद के पिहानी थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार की तहरीर पर 23 जुलाई को पति अमित, जेठ कृष्णपाल, जेठानी मुरता और सास रामवती के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विवाहिता क्षमता देवी (22) को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था, जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर रोजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति अमित और सास रामवती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights