गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजयनाथ सभागार के समक्ष आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें गंभीर बीमारियों के उपचार से जुड़े मामले प्रमुख रहे। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को उपचार के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।








