माय भारत युवा पंजीकरण अभियान में युवाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। मेरा युवा भारत (MY Bharat) शाहजहांपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष पांडेय एवं करण शर्मा द्वारा स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में युवा पंजीकरण अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और माय भारत पोर्टल से जुड़ने में रुचि दिखाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष पांडेय ने विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल के उद्देश्यों और उससे मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल से जुड़कर युवा संसद, अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम तथा निबंध, भाषण, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में माय भारत पोर्टल से जुड़ने का आह्वान किया। अभियान के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights