शाहजहांपुर। मेरा युवा भारत (MY Bharat) शाहजहांपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को आर्य महिला डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए हर्ष पांडेय ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य पर बुरी परछाई की तरह मंडरा रहा है। इससे दूर रहकर स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना आवश्यक है।
कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा देश को भीतर ही भीतर खोखला बना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा एवं पारुल यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा मेरा युवा भारत शाहजहांपुर के स्वयंसेवक दिव्यांश मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को किया जागरूक
Published On:








